जमानत पर छूटने के बाद आरोपी दे रहा धमकी, एसपी से की शिकायत

जमानत पर छूटने के बाद आरोपी दे रहा धमकी, एसपी से की शिकायत

मुरैना, संजय दीक्षित। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिलायथा गांव में रहने वाली 18 साल की नवयुवती को गांव का युवक परेशान करता था और उसकी मारपीट की। इसकी शिकायत युवती के परिजनों ने थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था उसके बाद युवक की जमानत हो गयी थी।

युवती की माँ ने बताया कि युवक न्यायालय से छूटने के बाद युवती को फिर से परेशान करने लगा और मामला वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके बाद शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे लेकिन किसी ने भी सुनवाई नही की। टीआई मामला वापस लेने का दबाब बना रहे हैं ।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री फीस में दी बड़ी राहत, विभाग ने जारी किया आदेश

पीड़ित परिवार इसके बाद मंगलवार को एसपी ललित शाक्यवार को एसपी ऑफिस में आवेदन दिया हैं। युवती की माँ ने आवेदन में बताया कि गांव के एक दबंग ने उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ की  व दुष्कर्म का प्रयास किया था। एक बार तो बच्ची दबंग से बचकर भागती हुई घर पहुँची लेकिन अब वह आरोपित घर आकर दुष्कर्म की धमकी देता है।

ये भी पढ़ें – Tata Motors का नया धमाका, लाएगी 10 नई इलेक्ट्रिक कार, जानिए कब तक होंगी लॉन्च

सूरज कुशवाह निवासी  सिलायथा बच्ची का लगातार पीछा करता है और अश्लील इशारे करता था। 25 जून की शाम 6 बजे जब वह घर से खेत की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में सूरज कुशवाह ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म के प्रयास में कपड़े तक फाड़ दिए। युवती चिल्लाई तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। युवती ने बताया कि 25 जून की रात में ही व अपनी मां के साथ सिविल लाइन थाने आई थी तो पहले पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। उसके बाद ऐसी एफआईआर की हैं कि आरोपी को तत्काल जमानत मिल गई। अब यह आरोपी उसे दुष्कर्म की धमकी दे रहा है। जिसकी शिकायत एसपी को आवेदन देकर की हैं।

ये भी पढ़ें – जबलपुर में रिश्ते हुए शर्मसार, मामी से अवैध संबंध के चक्कर में भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews