मुरैना के 117 छात्रों को कोटा से लाने के लिये बसें रवाना, जल्द ही घर लौंटेंगे बच्चे

मुरैना के 117 छात्रों को कोटा से लाने के लिये बसें रवाना, जल्द ही घर लौंटेंगे बच्चे

मुरैना/संजय दीक्षित

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों को राजस्थान कोटा से वापस लाने की तैयारी कर ली गई है। मुरैना में भी कलेक्टर प्रियंका दास ने आर टी ओ एवं आरटीआई के साथ बैठक कर करीब 5 बसें मुरैना से कोटा भेजी गयी हैं। 50 सीटों वाली इन बसों में 20 से अधिक छात्रों को बैठने की अनुमति नही दी जाएगी।

कोटा से मुरैना में आने से पूर्व उन छात्रों को स्क्रेनिंग की जाएगी। कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे यहां के करीब 117 छात्र हैं जो लॉकडाउन में वहां फंस गए हैं, जिन्हें वापस लाने के लिए मुहिम चलाई जा रही हैं। बसों के अंदर खाने पीने की चीजों के साथ दवाइयों की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की बसों में कोटा तक का सफर करेंगे। मध्यप्रदेश के सैकंडों बच्चे राजस्थान के कोटा शहर में तैयारी के लिए गए थे और लॉक डाउन के कारण वापस नहीं आ पा रहे थे उनकी घर वापसी के लिए घरवाले परेशान थे। वे सरकार से अपने बच्चों को वापस लाने के लिए सरकार से गुहार कर रहे थे जिसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें वापस लाने के इंतजाम किये जा  रहे हैं। इसी के तहत मुरैना से सभी 5 बसों को सेनेटाइजेशन के बाद रवाना किया गया हैं जिससे आने वाले छात्र सुरक्षित रहें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews