वेब सीरीज तांडव के निर्माताओं का पुतला दहन, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का विरोध

वेब सीरीज तांडव के निर्माताओं का पुतला दहन, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का विरोध

मुरैना, संजय दीक्षित। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) ने जीवाजी गंज के चौराहे पर तांडव फिल्म को लेकर सैफ अली खान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के प्रदेश संयोजक दिनेश डंडोतिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि सैफ अली खान की इस तरीके की फिल्म बनाने पर ऐसी इंडस्ट्री को बन्द किया जाए।

वेब सीरीज तांडव को लेकर मुरैना में विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। शुक्रवार को अभिनेता सैफ अली खान, जीशान अयूब और डायरेक्टर अली अब्बास जफर सहित अन्य के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सामाजिक संगठन ने अभिनेता सैफ अली खान के पुतले पर जूते बरसाए और नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। वेब सीरीज तांडव के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काई जा रही है। इस वेब सीरीज में अभिनेता जीशान अयूब ने एक कार्यक्रम में अभिनय करते हुए भगवान शिव का वेश धारण किया है, जो कि बेहद हास्यास्पद तरीके से उनसे संवाद करते हुए हिंदू देवी-देवताओं के प्रति नकारात्मक चित्रण किया गया है। इसी तरह एक अन्य संवाद में महिला और जाति व्यवस्था के संदर्भ में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस दृश्य को देखने के बाद उनके समेत अन्य साथियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित पंडित दिनेश दंडोतिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शर्मा, बल्लो सरपंच, राम शर्मा, प्रदेश संयोजक आनंद मरैया, संभाग अध्यक्ष अवदेश दुबे, उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, प्रदेश मंत्री पवन थापक, चम्बल संभाग मीडिया प्रभारी संजय दीक्षित, जिलाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, महामंत्री वेदप्रकाश कटारे, अजय कटारे, अंकुर भारद्वाज, सत्येंद्र मिश्रा, सोनू शेखपुर, अक्षय उपाध्याय, आकाश भारद्वाज, रामलखन शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews