Morena News: सब्जी मंडी में लगी आग लाखों रुपए का सामान खाक

Morena News: सब्जी मंडी में लगी आग लाखों रुपए का सामान खाक

मुरैना, नितेंद्र शर्मा। मुरैना में देर रत भीषण आग लगने से लाखों का समान तबाह हो गया है। जानकारी के अनुसार रात शॉर्ट सर्किट के चलते मुरैना जिले की तहसील कैलारस में स्थित सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। आग लगने से सब्जी मंडी में स्थित दो दर्जन से अधिक दुकानें जलकर हुई पूरी तरह खाक हो गयी। आम जनता द्वारा पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पुलिस व प्रशासन ने आकर आम नागरिकों के साथ मिलकर पूरी सब्जीमंडी को तबाह होने से बचा लिया। सब्जी मंडी में लगभग दो घंटे चला आग का तांडव चलता रहा।

यह भी पढ़ें – MP रेल यात्रियों के लिए काम की खबर, अब 7 दिन चलेगी ये ट्रेन

दमकल विभाग ने भी समय से पहुंचकर आग बुझाई। आग पर काबू पाने में 4 दमकलों का उपयोग किया गया। जिसके चलते आग पर काबू पाया गया। बता दें कि कैलारस मैं स्थित अलोपी पहाड़िया के पास सब्जी मंडी में दो दर्जन से अधिक दुकाने हैं। यह दुकानें दिन भर आम जनता की भीड़ से भरी रहती हैं। परंतु आज रात यहां पर आग ने अपना तांडव मचा दिया।

यह भी पढ़ें – पटवारी-सचिव सहित 3 अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई

पुलिस द्वारा कारणों का पता लगाने पर शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस आग पर काबू पाने के लिए गेल इंडिया व नगर परिषद कैलारस की फायर बिग्रेड का उपयोग किया गया है। आंकलन करने पर माना जा रहा है लाखों रुपए का नुकसान हुआ है मूल रूप से इस भीषण आग लगने से दो दर्जन से अधिक दुकान जलने से सब्जी विक्रेता तबाह हो गए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इन लोगों की मदद किस प्रकार करता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews