बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को गोली मारी, सोने चांदी से भरा बैग लूटकर फरार

बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को गोली मारी, सोने चांदी से भरा बैग लूटकर फरार

मुरैना, संजय दीक्षित। सबलगढ़ थाना क्षेत्र के सर्राफा व्यापारी अवदेश सोनी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश व्यवसायी को हाथ में गोली मारने के बाद सोने चांदी से भरे आभूषण छीन कर भाग गए।

घटना मंगलवार शाम करीब आठ बजे की है। व्यापारी दीपक सोनी अपनी दुकान बंद करने के बाद मोटरसाइकल से अपने घर रानी कुआं रोड पर आ रहा था। तभी घर के बाहर दीपक ने मोटरसाइकल रोकी तो सफेद अपाची मोटरसाइकिल पर घात लगाए तीन अज्ञात बदमाशों ने अचानक कट्टा निकालकर दीपक के हाथ पर फायर किया और ज्वैलरी से भरा बैग लेकर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी और घर के लोग दौड़ कर पहुंचे तो बदमाश मोटर साइकिल पर बैग छीनकर भाग गये। घायल दीपक सोनी को परिजन अस्पताल लेकर पहुँचे जहां उनका उपचार किया जा रहा है। दीपक ने बताया कि बदमाशों ने करीब 3-4 फायर किए और बैग में रखी पच्चीस किलो चांदी, दो सौ ग्राम सोना, नगदी तिजोरी की चाबी आदि समान भरा हुआ था जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए के आसपास है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान करने में लगी हुई हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews