शादी को दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक की मौत

शादी को दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक की मौत

मुरैना। संजय दीक्षित।

पोरसा के नगरा थाना क्षेत्र के रजोधा चौकी के शिकाहरा गांव में काची परिवार के नरेश कुशवाहा के यहां लगुन फलदान का कार्यक्रम रात्रि में चल रहा था।तभी गांव के ही लोगों के द्वारा लगुन फलदान में हर्ष फायर होने लगा हर्ष फायर में पास ही खड़े बृजपाल सिंह उर्फ भूरे कुशवाह के सर से गोली पार करते हुए आगे से आंख की तरफ निकली जिससे भूरे कुशवाहा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हर्ष फायर कट्टे से या बंदूक से हुआ हैं।यह जांच के उपरांत निश्चित हो पाएगा ।

हर्ष फायर की सूचना मिलते ही नगरा थाना प्रभारी नरेश निरंजन ने मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ भूरे कुशवाह का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतक भूरे कुशवाह को पोरसा अस्पताल लेकर पहुँची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी नरेश निरंजन ने बताया कि बृजपाल सिंह कुशवाह खून से लथपथ पड़े हुए थे मौके पर शादी समाहरोह में शामिल लोगों से पूछताछ के दौरान बताया हैं कि हर्ष फायर में गोली लगी है ।जांच के दौरान स्पष्ट किया जाएगा की गोली किसने चलाई हैं।जो भी आरोपी होगा उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews