Morena Covid Mockdrill: मुरैना जिला अस्पताल में पहुंचा कोविड का मरीज, परिसर में मचा हड़कंप, फिर हुआ ये…

Morena Covid Mockdrill: मुरैना जिला अस्पताल में पहुंचा कोविड का मरीज, परिसर में मचा हड़कंप, फिर हुआ ये…

Morena Covid Mockdrill : मध्यप्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल में कोविड का मरीज पहुंचने से परिसर में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में ड्यूटी पर तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तत्काल मरीज को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया। वहीं, लोगों को बाद में पता चला कि यह स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की गई एक मॉकड्रील का हिस्सा था, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

[dgv_vimeo_video id=”784501868″]

ली राहत की सांस

दरअसल, मुरैना के कुँअर जाहर सिंह शर्मा जिला अस्पताल में मंगलवार को कोविड का मरीज पहुंचा। जिससे स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तत्काल मरीज को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया। वहीं, जब लोगों को सच का पता चला तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

[dgv_vimeo_video id=”784501924″]

व्यवस्थाओं को परखा

गौरतलब है कि चीन के साथ ही भारत में भी अब कोरोना दस्तक हो चुकी है। देश के कई प्रांतों के साथ एमपी में भी कोविड के मरीज सामने आ रहे हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से मॉकड्रील कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान अधिकारियों ने उपस्थित चिकित्सकों व स्टॉफ को आवश्यक निर्देश भी दिए, जिससे किसी भी मरीज को परेशानी न हो।

[dgv_vimeo_video id=”784501817″]

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews