मुरैना में चोरों की हौसले बुलंद, सब इंस्पेक्टर को भी नहीं छोड़ा, मोबाइल लूटकर फरार

हालांकि दरोगा ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके, पुलिस दरोगा के साथ हुई लूट की सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।
Loot Police Crime

Morena News : वैसे तो पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए होती है लेकिन मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अब ऐसा लगने लगा है कि जैसे पुलिस की सुरक्षा के लिए भी सिक्योरिटी की जरूरत है, ताजा मामला मुरैना शहर से सामने आया जिसमें चोरों ने पुलिस को ही घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है।

लुटेरों में पुलिस के सब इंस्पेक्टर को बनाया निशाना 

बता दें कि मुरैना में लगातार लूट की घटनाएं बढ़ गई है लुटेरे अब पुलिस वालों को भी निशाना बनाने लगे हैं, लोग सवाल करने लगे हैं कि जब पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा, ताजा मामला सिटी कोतवाली इलाके के सिंधी कॉलोनी का है जहां सब इंस्पेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मुरैना के स्टेनो जय अरोरा के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने 

दरअसल देर शाम सब इंस्पेक्टर कुछ सामान लेने घर से बाहर गए, उसी दौरान बाइक सबार बदमाश आते हैं और सब इंस्पेक्टर का मोबाइल लूट कर फरार हो जाते हैं, हालांकि दरोगा ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके, पुलिस दरोगा के साथ हुई लूट की सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। अब पुलिस अपने ही दरोगा के साथ हुई लूट के बाद लकीर पीटती हुई दिखाई दे रही है।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews