
Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिला आएदिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर यह चर्चित बन गया है। दरअसल, आज सुबह शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार हनुमान चौराहे पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दानपेटी को चोर चुरा ले गए। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस मंदिर के पीछे की दीवार पर पुलिस बल हमेशा तैनात रहता है क्योंकि इस बाजार की व्यस्तता को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी जरूरी है। इसके बावजूद, चोर चोरी की घटना को अंजाम दे गए। ऐसे में यह घटना पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है।

चोरों के हौसले बुलंद
दरअसल, आज सुबह जब पुजारी इस मंदिर को खोलने वहां पहुंचे तब मंदिर में चोरी होने का पता चला। जिसके बाद इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। पुलिस भी तुरंत मौकास्थल पर पहुंची और मंदिर का मुआयना किया। बता दें कि शहर में चोरी के वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रहती है। चोरों के हौसले इतने बढ़ चुके हैं कि अब उन्हें किसी का भी भय नहीं रहा है। हाल ही में मुरैना एसपी ने कहा था कि पुलिस दमदारी से काम करती है लेकिन कई बार इसका असर मौसम पर भी पड़ता है।
[dgv_vimeo_video id=”793999249″]
कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना
वहीं, इस घटना के बाद राजनीतिक पार्टी भी अपने हाथ सेकते नजर आई। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा ने मुरैना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, “एसपी साहब इन चोरियों को मौसम से जोड़ते आए हैं। वह कहते हैं कि ठंड और कोहरा होने के कारण यह चोरियां होती है।” दीपक शर्मा ने अपने वीडियो के माध्यम से कहा कि, “जो एसपी चोरियां रोकने में ही असफल है वह मुरैना में अपराध का सफाया कैसे करेगा। ऐसे एसपी को तुरंत ही शिवराज सिंह चौहान को हटा देना चाहिए।”
[dgv_vimeo_video id=”793998904″]
इसके अलावा, थाना स्टेशन रोड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली माल गोदाम रोड पर एक चाय की दुकान पर हुई चोरी। जिसमें करीब 5000 रुपये का सामान चोरी हुआ। बता दें कि चाय के दुकानदार का कहना है कि देर रात चोरों इस दुकान पर हाथ साफ किया।
[dgv_vimeo_video id=”794005901″]
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

