टीआई ने पदभार ग्रहण के बाद ही जुआरियों के खिलाफ की कार्रवाई, मचा हड़कंप

टीआई ने पदभार ग्रहण के बाद ही जुआरियों के खिलाफ की कार्रवाई, मचा हड़कंप

मुरैना, संजय दीक्षित| Morena News पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे (Morena SP Sunil Pandey) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह (Hansraj Singh) सीएसपी प्रियंका मिश्रा के निर्देशन में अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए है। इसी निर्देशन में सिटी कोतवाली में टीआई का पदभार ग्रहण करने के बाद आरती चराटे ने बड़ी कार्रवाई की है|

जानकारी के मुताबिक, टीआई को नगर भृमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गणेशपुरा में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास जुए का फड़ संचालित किया जा रहा हैं। मुखबिर की सूचना पर टीआई ने उपनिरीक्षक अरुण कुमार कुशवाह के नेतृत्व में टीम भेजकर जुआरियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास जाकर देखा तो करीब 9 लोग गोल घेरा बनाकर जुआ खेल रहे थे।

पुलिस ने घेराबंदी कर 9 लोगों के कब्जे से 27520 रुपए बरामद किए है। आरोपी रघुवर पुत्र सुखलाल जाटव नि तुलसी कॉलोनी,विनोद दंडोतिया पुत्र रामेश्वर डंडोतिया नि भरोसी की धर्मशाला, कपिल पुत्र मुरारी लाल शर्मा नि नैनागढ़ रोड,सत्यवीर सिंह पुत्र पुरुषोत्तम गुर्जर नि गणेशपुरा, राजेन्द्र गुप्ता पुत्र दुर्गाप्रसाद नि गणेशपुरा, शम्भू पुत्र आशाराम शर्मा नि गणेशपुरा, अनिल गोयल पुत्र रामनिवास गोयल नि पंचायती धर्मशाला, शैलेन्द्र पुत्र नरेश सिंह नि कल्लू की चक्की और राधेश्याम डंडोतिया की तलाशी के दौरान 27520 रुपए जप्त के जुआ एक्ट के मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews