गठरी में बांधकर ले जा रहे थे एक लाख की शराब, चेकिंग देख बाइक छोड़कर भागे

गठरी में बांधकर ले जा रहे थे एक लाख की शराब, चेकिंग देख बाइक छोड़कर भागे

मुरैना, संजय दीक्षित| आबकारी विभाग ने बाइक सवारों से चादर की गठरी में लेकर जा रहे एक लाख की शराब को जब्त किया है| आरोपी अँधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए| लेकिन पुलिस ने शराब सहित बाइक को जब्त कर लिया है|

जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग के उप निरीक्षक सुनील सेमर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लालौर रेलवे फाटक के पास कुछ युवक बाइक पर अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए आ रहे हैं। आबकारी अधिकारी ने मय बल के साथ लालौर रेलवे फाटक के पास जाकर रोड पर चेकिंग की तो एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो धौलपुर हाईवे साइड की तरफ से आती हुई दिखाई दी। जब मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी मोटरसाइकिल को छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए।

पुलिस ने मोटरसाइकिल के पास जाकर देखा तो चादर में बंधी हुई गठरी पड़ी थी। चादर को खोलकर देखा तो इसमें सात गत्ते की पेटियां रखी हुई थी। प्रत्येक पेटी में 50- 50 देसी मदिरा मसाला के रखे हुए थे। इस प्रकार कुल 350 पव्वा अवैध मदिरा के आबकारी पुलिस ने जप्त किए हैं। अवैध मदिरा 50 बीएल से अधिक होने से मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का अपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews