Morena Accident News : मुरैना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां ट्रक ने कार को मारी टक्कर दी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक संत गंभीर रूप से घायल है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को डायल 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल संत को गंभीर घायल अवस्था में ग्वालियर रेफर किया गया है।

गंगापुर हनुमान मंदिर के पास का मामला
दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना इलाके के नेशनल हाईवे- 44 गंगापुर हनुमान मंदिर के पास का है। जब ट्रक ने बौद्ध धर्म के अनुयायी के कार को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, संत जाटव समाज के आस्था के केंद्र थे। वहीं, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”837883932″]
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

