Morena News: नहर में डूबने से दो बच्चियों की मौत, परिजनों ने स्कूल संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप

Morena News: नहर में डूबने से दो बच्चियों की मौत, परिजनों ने स्कूल संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप

Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से दुखद घटना सामने आई है। जहां नहर में दो मासूम बच्चियां डूब गई, जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरी बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है। वहीं, परिजनों ने टीचरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”782061051″]

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

दरअसल, मुरैना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत पुरा गांव का है। जहां दो मासूम बच्ची स्कूल के संचालक की लापरवाही के चलते नहर में डूब गई, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, दूसरी लापता बच्ची को काफी देर बाद परिजन व अन्य ग्रामीणजनों की मदद से नहर से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लगाए ये आरोप

मुरैना के पुरा गांव में बच्चियां पढ़ने के लिए सरकारी स्कूल में गई थी। वहीं, परिजन स्कूल के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन के ध्यान ना देने के कारण दोनो बच्चियां नहाने के लिए सैयद नहर पर पहुंच गई और दोनो नहर में डूब गई। साथ ही परिजनों का आरोप है कि, पुलिस और एंबुलेंस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। जिसके कारण परिजन बच्ची को बाइक पर लेकर अस्पताल पहुंचे थे।

[dgv_vimeo_video id=”782061416″]

पीएम हाउस में रखा गया शव

वहीं, डॉक्टर ने दोनों मासूम बच्चियों के मृत शव को पीएम हाउस में रखवा दिया है। जहां उनके द्वारा दोनों बच्चियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अब देखना यह होगा लापरवाही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होती है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews