Morena News : आपसी रंजिश में भिड़े दो गुट, जमकर हुई मारपीट, फायरिंग में 1 की मौत

morena

मुरैना, संजय दीक्षित। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के वरवासिन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगो पर फायरिंग (Firing) कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है एवं मृत युवक का पीएम (PM) कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, घायल राजवीर पुत्र अजमेर सिंह उम्र 35 साल निवासी बरवासिन ने बताया कि आज सुबह दुकान से शक्कर लेकर अपने घर की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में भूपेंद्र, लज्जाराम, योगेंद्र ,गिर्राज,कल्ली, गजेंद्र, राम लखन, बलुआ जाति गुर्जर ने एक राय होकर रास्ते मे रोक कर लाठियों से मारपीट (Beating) की, तभी मेरा बहनोई रब्बो उर्फ रविन्द्र पुत्र राम सिंह बचाने के लिए आया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। जिससे रब्बो की मौके पर ही मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस (Morena Police) बल मौके पर पहुंच गया और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहाँ घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। इस पूरे मामले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह (Additional Superintendent of Police Hansraj Singh) का कहना है कि गोली चलने की सूचना मिली थी तभी पुलिस (Police) ने मौके पर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि शादी (Wedding) की बात को लेकर एक पक्ष के लोग राजी नही थे।इस बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में घेर कर फायरिंग कर दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया।आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में पुलिस बल भेज दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews