Morena News : जहरीली शराब मामले में फरार 10-10 हज़ार रुपए के दो इनामी गिरफ्तार

Morena News : जहरीली शराब मामले में फरार 10-10 हज़ार रुपए के दो इनामी गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित| पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज के मार्गदर्शन में एसडीओपी शशिभूषण रघुवंसी के निर्देशन में थाना बागचीनी पुलिस ने जहरीली शराब (Poisonous Alcohol) मामले में फरार दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) करने में सफलता हासिल की हैं।

जानकारी के अनुसार जिले (Morena) के छैरा मानपुर गांव में जहरीली शराब कांड में अब तक 25 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। जिसको लेकर पुलिस ने बागचीनी थाने में 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने दो आरोपी गिर्राज किरार और बेटे राजू किरार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शिवपुरी के पोहरी से पकड़ा गया हैं। पुलिस अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दो आरोपी की तलाश अभी जारी हैं।

पुलिस के अनुसार इस मामले में बाकी फरार दो आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में बागचीनी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश किरार को चेन्नई गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जौरा कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से न्यायाधीश ने पुलिस की मांग पर आरोपी मुकेश को 23 जनवरी तक रिमांड पर सौंप दिया है। इसके साथ ही गिर्राज किरार और बेटे राजू किरार को भी जौरा कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है।

गौरतलब है कि मुरैना के छैरा मानपुर गांव में जहरीली शराब से पहली मौत 11 जनवरी को हुई और उसके बाद अब तक मानपुर गांव में 11, छैरा, पाहवली, बिलैयापुरा, हड़वासी, महाराजपुरा, मीरपुर, और दिमनी के छिछावली गांव में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मुरैना में जहरीली शराब कांड के बाद मानपुर गांव निवासी आरोपी रामवीर राठौर और पप्पू पंडित ने खुद शराब पी ली थी। जिसके कारण उनकी भी तबियत खराब हो जाने से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अपनी कस्टडी में लेकर कैदी वार्ड में भर्ती कराया है और अपनी निगरानी में उनका इलाज करा रही है। बाकी के दो आरोपी कला पंडित और रामवीर राठौर का बेटा फरार है।

मुकेश किरार (मुख्य आरोपी)
रामबीर राठौर
पप्पू पंडित
गिर्राज किरार
राजू किरार

मुख्य आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार
इस मामले का मुख्य आरोपी मुकेश किरार को पुलिस ने 18 जनवरी को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया था। वहां से लाने के बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश किरार को बुधवार को जौरा कोर्ट में पेश किया। जहां पुलिस ने न्यायालय से आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर मांगा था। कोर्ट ने मुकेश किरार को 23 जनवरी तक बागचीनी थाना पुलिस को रिमांड पर सौंप दिया है। प्रशासन ने रविवार को मुकेश के छैरा गांव में स्थित 2 मकानों को ध्वस्त किया था। जहरीली शराब से जिले में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।जबकि 4 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। वहीं 9 लोग ग्वालियर और 10 लोग मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews