घर के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

घर के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

मुरैना, संजय दीक्षित

देवगढ़थाना क्षेत्र के खांडोली गाँव के बहरारे का पुरा में बीती रात घर मे सो रहे युवक के शरीर पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिसमे युवक बुरी तरह घायल हो गया।घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार मुरारी सिंह सिकरवार पुत्र स्व. बाबू सिंह सिकरवार उम्र – 37 निवासी खांडोली बहरारा का पुरा घर के बाहर सो रहा था तभी बीती रात बहू पशुओं को देखने बाहर आई तो कुछ आवाज सुनाई दी तो उसने मुरारी सिंह के पास आकर देखा उसके शरीर से खून निकल रहा था ,तो वह चिल्लाई जिससे सभी लोग जाग गए और देखा कि मुरारी के सिर में किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया ।जिसको इलाज के लिए मुरैना चिकित्सालय लाया गया।जहाँ गम्भीर हालत को देखते हुए मुरारी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया लेकिन मुरैना से ग्वालियर ले जाते समय रास्ते मे मुरारी की मौत हो गयी। मृत युवक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews