
Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आए दिन कोई ना कोई अपराधिक घटना घटती ही रहती है। जिसे लेकर पुलिस अधिक्षक आशुतोष बागरी ने जिलेभर के थानों को निर्देश जारी किया है। जिसके तहत, समस्त जिलेभर के थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में विशेष पुलिस अभियान चलाया जा रहा है और वाहनों की सघन चेकिंग होगी। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

हथियार समेत 12 लोगों को किया गिरफ्तार
इसी कड़ी में कल रात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 लोगों को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा यह कदम उठाया गया है। बता दें कि यहां पर अपराधों के ग्राफ को गिराने के लिए ये पुलिस का प्रयास किया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”812005372″]
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
वहीं, पुलिस अधीक्षक बागरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति मुरैना जिले में हथियार लिए दिखता है तो तुरंत इसकी सूचना उन्हें दें। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही, भेजे गए फोटो की जांच की जाएगी और वैरीफाइ करने के बाद उसपर कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा, लोग सोशल मीडिया पर हथियार लेकर फोटो या वीडियो बनाते हैं तो उसकी भी जानकारी दी जाए।
[dgv_vimeo_video id=”812004779″]
नया प्रयोग
बता दें कि यह अपराधियों को लेकर पुलिस का एक नया प्रयोग रहेगा। जिसमें पकड़े गए सभी अपराधियों को रविवार के दिन चिन्हित खुले मैदान में समस्त थाना प्रभारी सार्वजनिक परेड कराया जाएगा। जिसके पीछे तर्क ये है कि पुलिस अपराधी के अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना है। इसका मकसद नए उदित अपराधियों को कानून का खोफ पैदा है।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

