Morena News: थाना प्रभारी के संरक्षण में चल रहा अवैध शराब का गौरख धंधा, जानें पूरा मामला

Morena News: थाना प्रभारी के संरक्षण में चल रहा अवैध शराब का गौरख धंधा, जानें पूरा मामला

Morena News : मुरैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर कुछ पत्रकार नगर पुलिस अधीक्षक सीएसपी के ऑफिस गए और उन्हें यह वीडियो दिखाई। नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह द्वारा माता बसैया थाना प्रभारी के.के सिंह से इस बारे में पहले चर्चा की गई है फिर पत्रकारों को बताया जाता है कि यह जो वीडियो वायरल हो रहा है यह काफी पुराना है लेकिन इसके ठीक 1 घंटे बाद पुलिस दलबल के संग दबिश देने निकल पड़े और और करीब 8 बजे माता बसैया थाना प्रभारी के क्वार्टर के पीछे स्थित ग्राम में शिव सिंह कुशवाहा के घर पर आबकारी बल एवं पुलिस द्वारा दबिश दी गई।

[dgv_vimeo_video id=”831386797″]

1 आरोपी को किया गिरफ्तार

दबिश के दौरान शिव सिंह कुशवाह के घर से 9 पाव देसी मदिरा मसाला, 17 पाव देसी मदिरा प्लेन एवं 11 वियर बरामद हुए। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 3,600 रुपए है। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”831386731″]

पत्रकारों को किया जा रहा गुमराह

अब सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस क्यों झूठ बोल रही है? क्या वह अपने थाना प्रभारी को बचाने की कोशिश में लगे हैं। बता दें कि नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों को गुमराह किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है। वहीं, दूसरी तरफ सवाल यह भी उठता है मजबूत मुखबिर तंत्र और काफी ज्यादा दलबल होने के बावजूद भी पुलिस पीछे है। यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

[dgv_vimeo_video id=”831386585″]

पहले भी विवादों में रह चुके हैं थाना प्रभारी

दरअसल, जिस थाना प्रभारी के क्वार्टर के पीछे से यह शराब का गोरख धंधा पकड़ा गया है वही के.के सिंह (SI) पहले सबलगढ़ थाने में पदस्थ थे। जिनकी आए दिन काफी ज्यादा शिकायतें मिला करती थी। आपको बता दें कि आम जनता द्वारा सबलगढ़ में इस थाना प्रभारी की जिंदा शव यात्रा  निकाली जा चुकी है। आखिर ऐसा क्या है कि पूर्व मुरैना एसपी रहे आशुतोष बागरी ने इन्हें इतना बड़ा थाना दे दिया। जिसका सीधा-सीधा मतलब लगाया जा सकता है कि जिले के जितने भी बड़े पुलिस अधिकारी हैं के.के सिंह को कहीं-ना-कहीं उनका खुला हुआ संरक्षण प्राप्त है। फिलहाल, देखना यह है कि नवागत एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान इतने बड़े खुलासे पर क्या एक्शन लेते हैं।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews