
मुरैना, नितेंद्र शर्मा। सुपरफास्ट शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) को आज एक ऊंट ने रोक लिया और वो भोपाल पहुँचते पहुँचते लेट हो गई। दरअसल नई दिल्ली से चली शताब्दी एक्सप्रेस धौलपुर स्टेशन से जैसे ही निकली और चम्बल के बीहड़ में पहुंची उससे एक ऊंट टकरा गया। ऊंट इंजन के बादलगे ब्रेक एवं जनरेटर कार में फंस गया जिसके चलते ट्रेन को जंगल में ही रोकना पड़ा। जिसके कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेन लेट हो गई।

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से चलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल जाने वाली सुपर फास्ट शताब्दी एक्सप्रेस आज शनिवार सुबह जब धौलपुर स्टेशन से निकलकर चंबल के बीहड़ों में पहुंची तब वहां रेल की पटरी पर एक ऊंट ट्रेन से टकरा गया। ट्रेन की टक्कर होते ही ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।
ये भी पढ़ें – School News: राज्य शासन का बड़ा फैसला, कक्षा 6 से 12 वीं के छात्रों को मिलेगा लाभ, कलेक्टरों को निर्देश जारी
ड्राइवर और दूसरे स्टाफ ने नीचे उतारकर देखा तो एक ऊंट ट्रेन के ब्रेक एवं जनरेटर कार के नीचे फंसा हुआ था और उसकी मौत हो गई थी। स्टाफ ने स्थानीय लोगों और सरायछोला थाना पुलिस की मदद से ऊंट के शव को बहुत मुश्किल से अलग किया। ग्वालियर रेलवे स्टेशन को इस घटना की सूचना दी गई और शताब्दी के लिए दूसरा इंजन डिमांड किया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक शताब्दी एक्सप्रेस चम्बल के बीहड़ में खड़ी रही।
ये भी पढ़ें – Black Tea है बहुत गुणकारी, फायदे जानकर हो जायेंगे हैरान
ग्वालियर से दूसरा इंजन आने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया गया, इस दौरान पंजाबमेल, छत्तीसगढ़, मंगला, ताज, खजुराहो इंटरसिटी सहित आधा दर्जन रेल गाडिय़ां हुई प्रभावित हो गई। ये सभी गाड़ियां लगभग एक घंटे से लेकर साढ़े चार घंटे तक लेट हुई। अच्छी बात ये रही कि ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
ये भी पढ़ें – MP News : इस IPS को मिली नई जिम्मेदारी, गृह विभाग ने आदेश जारी किया
[dgv_vimeo_video id=”707248764″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

