अनीता जैन के पास 50 लाख कहां से आये, आयकर एवं लोकायुक्त से जांच की मांग

अनीता जैन के पास 50 लाख कहां से आये, आयकर एवं लोकायुक्त से जांच की मांग

मुरैना|संजय दीक्षित| Morena News सोशल मीडिया पर अशोक नगर की पूर्व पार्षद अनीता जैन का कथित ऑडियो वायरल (Anita Jain Viral Audio) सियासत गरमाई हुई है| इस बीच पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मुरैना, मनोज पाल सिंह (Manoj Pal Singh) ने सवाल उठाया है कि आखिर अनीता जेन के पास पचास लाख रुपये कहाँ से आये| उन्होंने आयकर विभाग एवं लोकायुक्त से जांच की मांग की है|

पिछले दिनों श्रीमती अनीता जेन पचास लाख रुपये की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था| मनोज पाल सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मुरैना ने आयकर ओर लोकायुक्त संगठन में कथित बातचीत के आधार पर जांच की मांग की है| मनोज पाल सिंह ने जारी बयान में कहा कि अनीता जेन जी पर नगद पचास लाख कहाँ से आये, क्या अनीता जेन आयकर दाता है तो इन पचास लाख का जरिया बतायें

उन्होंने कहा अनीता जेन द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति एकत्रित की गई है पार्षद रहते इन्होंने ये संपत्ति जुटाई है| अनीता जेन जी के आय के स्रोत क्या है| क्या ऑडियो में जिक्र पचास लाख रुपये की रकम पर नियमानुसार आयकर टेक्स का भुगतान किया है या नहीं| कथित ऑडियो को जारी कराने में किन किन कांग्रेस नेताओं का हाथ है उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हो| उन्होंने इन सभी बिन्दुओं की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews