कचरा खाली करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डंपर, आग लगी, दो घायल

कचरा खाली करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डंपर, आग लगी, दो घायल

मुरैना, संजय दीक्षित। कचरे के डंपर में आग (fire in garbage dumper)  लगने से 2 निगमकर्मी घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ एक कर्मचारी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया हैं। घटना उस ससमय हुई जब ड्राइवर डंपर से कचरा खाली कर रहा था।

जानकारी के अनुसार मुरैना नगर निगम के नेशनल हाईवे पर स्थित सैयद नहर पर कचरा डंपिंग सिस्टम चालू किया गया है। जहां पर नगर निगम का कचरा वाहन चालक कचरा खाली करने के बाद डंपर को आगे बढ़ाते हुए पिछले हिस्से को नीचे कर रहा था तभी अचानक डंपर का हिस्सा हाईटेंशन तार टकरा गया जिससे उसमें आग लग गई और डंपर चालक और उसका सहयोगी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।

ये भी पढ़ें – युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप, थाने के सामने मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन

घटना में डंपर का हेल्पर गब्बर पुत्र बंशीलाल निवासी गोपालपुरा गंभीर रूप से झुलस गया, उसका साथी सुनील ड्राइवर भी घायल हो गया। ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है वहीं हेल्पर गब्बर की गंभीर हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया हैं।

ये भी पढ़ें – Dabra News : बदहाल कृषि उपज मंडी, व्यापारी-आढ़तिये कर रहे मनमानी, किसान नेत्री ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

सूचना मिलते ही मौके पर नगर निगम कमिश्नर और सभापति जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews