नेपरी रेलवे पुल के पास मृत अवस्था में मिला जंगली तेंदुआ, जाँच में जुटा वन विभाग

morena news

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की कैलारस तहसील से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ वन परिक्षेत्र अंतर्गत नेपरी रेलवे पुल के पास मृत अवस्था में तेंदुआ पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर वन विभाग व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

क्या है पूरा मामला

डीएफओ स्वरूप दीक्षित शर्मा ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी हिना खान को सूचना मिली थी कि नेपरी पुराने रेल्वे पुल के पास तेंदुआ मृत अवस्था पढ़ा है। इसके बाद मौके पर टीम पहुंची तो देखा कि खेत की मेड़ पर मृत अवस्था में तेंदुआ पड़ा था। वन परिक्षेत्र अधिकारी हिना खान ने बताया कि खेत की मेड पर तार फेंसिंग भी लगी है, जिससे ऐसा लगता है कि तेंदुआ की मौत तार फेंसिंग में फंसने के कारण हुई है। वहीं तेंदुआ के शिकार की संभावना को देखते हुए टीम ने उसका पोस्टमार्टम कराया।

[dgv_vimeo_video id=”910867236″]

वन परिक्षेत्र अधिकारी का कहना है कि तेंदुआ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा। क्यो तेंदुए की गर्दन में तार का फंदा लगा हुआ था वही वन विभाग की टीम जाँच में लगी हुई हैं।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”910866943″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews