भांडेर उपचुनाव : कांटे की टक्कर में भाजपा की रक्षा सिराेनिया ने कांग्रेस प्रत्याशी काे 51 मताें से हराया

भांडेर उपचुनाव : कांटे की टक्कर में भाजपा की रक्षा सिराेनिया ने कांग्रेस प्रत्याशी काे 51 मताें से हराया

दतिया/भांडेर, सत्येंद्र रावत| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (Byelection) की मतगणना अंतिम दौर में पहुँच गई है| लगातार हार और जीत के नतीजे सामने आ रहे हैं| कांग्रेस (Congress) के हाथ से एक और सीट खिसक गई है| भांडेर सीट (Bhander Seat) पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत हुई है| यहां भाजपा प्रत्याशी रक्षा सिराेनिया (Raksha Sirnoia) ने कांटे के मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया काे 51 मताें से हरा दिया है।

मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला रहा| यही वजह कि मात्र 51 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी रक्षा सिरोनिया विजय हुईं| इस सीट पर दलित वोटों का खासा जोर था, प्रदेश के सबसे बड़े दलित नेता के रुप में पहचाने जाने वाले फूल सिंह बरैया दलित वोटों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम रहे| बरिया कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे| उन्हें कांग्रेस ने राज्यसभा भेजने के लिए प्रत्याशी बनाया था| बरैया पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं|

उपचुनाव के दौरान विवादित बयानबाजी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके खिलाफ बीजेपी चुनाव आयोग भी पहुंची| नतीजों के बाद बरैया ने फिर से मतगणना की मांग की है| उन्होंने कलेक्टर को रिकाउंटिंग का आवेदन दिया है|

बता दें कि मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर कराए गए उपचुनाव की मतगणना चल रही है। मतगणना सुबह आठ बजे से 19 जिला मुख्यालयों पर की जा रही है।

-भाजपा की रक्षा सिरोनिया – 56683
-कांग्रेस के फूलसिंह बरैया- 56632
-51 मतों से भाजपा की जीत हुई

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews