MP उपचुनाव 2020: कांग्रेस को बड़ा झटका, कमलनाथ पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई

kamalnath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) के लिए 3 नवंबर को मतदान (Voting) होना है| इससे पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है| चुनाव आयोग (Election Commission) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कमलनाथ के स्टार प्रचारक (Star Campaigner) का दर्जा छीन लिया है| अब पूर्व सीएम स्टार प्रचारक के रूप में उपचुनाव में प्रचार नहीं कर पाएंगे|

उपचुनाव में लगातार चुनावी सभाओं में मंच से आपत्तिजनक बयानबाजी के बाद चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है| भाजपा लगातार कमलनाथ को निशाने पर लेकर उनके खिलाफ चुनाव आयोग के दरवाजे पहुँच रही है| इस बीच चुनाव आयोग ने कमलनाथ के बयानों को आधार बनाकर बड़ी कार्रवाई की है| अब कमलनाथ स्टार प्रचारक नहीं रहेंगे, उनकी सभाओं का खर्च अब प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा, हवाई यात्राओं का खर्च भी प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा| कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी थी, जिसमे कमलनाथ का भी नाम था|

मतदान से पहले चुनाव आयोग की इस कार्रवाई को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है| कमलनाथ अकेले ही प्रचार के लिए जी जान से जुटे हुए हैं| ऐसे में अंतिम दौर में चुनाव प्रचार से दूर होने की स्थिति कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है| क्यूंकि अंतिम दो दिन काफी अहम् माने जाते हैं|

इन बयानों को आधार बनाकर की गई कार्रवाई
-शिवराज नौटंकी के कलाकार, मुंबई जाकर एक्टिंग करें
-आपके भगवान् तो माफिया हैं, जिससे आपने मध्य प्रदेश की पहचान बनाई आपके भगवान् तो मिलावटखोर हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews