
अनूपपुर, वेद शर्मा। अभी कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के लिए दिए गये बयान पर विवाद थमा भी नहीं था कि एक बार फिर बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होने कांग्रेस नेता जयप्रकाश अग्रवाल को खुलेआम देख लेने की धमकी दी है।
कभी कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल के करीबी बिसालूहाल सिंह ने कहा कि वो मेरे रहते 13 साल तक अध्यक्ष बने। इसके बाद उन्होने खुलेआम धमकाने वाले अंदाज़ में कहा कि 3 तारीख के बाद मैं जो दुर्दशा जयप्रकाश अग्रवाल की करूंगा वो कोई नहीं कर सकता, मैं उसे रास्ते पर लाऊंगा। बता दें कि किसी समय जयप्रकाश अग्रवाल बिसाहुलाल सिंह के करीबी थे और उन्हीं के रहते वो लगातार 14 वर्षो से कांग्रेस जिला अध्यक्ष है। लेकिन अब बिसाहुलाल सिंह की इस खुली धमकी और इससे पहले भी दिए गए उनके विवादित बयानों से लगता है कि कहीं वे बीजेपी के लिए मुसीबत का सबब न बन जाएं।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

