बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ की शिकायत, आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ की शिकायत, आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

अनूपपुर, वेद शर्मा। विधानसभा कोतमा 86 कांग्रेस विधायक सुनील सराफ द्वारा अपने उद्बोधन में भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के खिलाप अनर्गल एवं अमानवीय दुष्प्रचार किया जा रहा है, ये शिकायत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम द्वारा प्रवीण सिंह निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से प्रेक्षक टीएस राजसेकर को की गई है।

इस शिकायत में कहा गया है कि विधायक कोतमा सुनील सराफ द्वारा बार-बार अपने उद्बोधन में 35 करोड़ मे बिककर जनता के दिए हुए मतों को बेचकर मतदाताओं का अपमान किया है तथा दो से तीन करोड़ रुपए जनता को बांट कर पुनः विधायक बनने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे आरोपों के माध्यम से जनता के सामने भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह की छवि को धूमिल किया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ अविश्वास पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे भाजपा प्रत्याशी के स्वाभिमान को गहरा आघात पहुंचा है। भाजपा ने मांग की है कि यदि आरोप लगाने वाले कोतमा विधायक के पास कोई प्रमाण या सबूत है तो उन्हें प्रस्तुत करना चाहिए अन्यथा उनके विरुद्ध अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाए जिससे झूठ और फरेब का प्रचार प्रसार बंद हो सके। भाजपा ने आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करने के साथ ही उनके चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews