जब बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने मांग लिए कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट, वीडियो वायरल

जब बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने मांग लिए कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट, वीडियो वायरल

शिवपुरी, मोनू प्रधान| उपचुनाव (Byelection) के जरिये बसपा मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में है| लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अब तक अपने प्रत्याशियों के नाम भी याद नहीं हुए हैं| बसपा प्रत्याशी की मौजूदगी में बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल (Ramakant Pippal) कांग्रेस प्रत्याशी (Congress Candidate) के लिए वोट मांगने लगे| इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

दरअसल, करैरा में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल की जुबान भाषण देते वक्त फिसल गई| बसपा नेता बोले कि आने वाली 3 तारीख को बसपा उम्मीदवार प्रागीलाल जाटव को विजयी बनाए, जबकि उनको नाम बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र जाटव का लेना था|

कांग्रेस प्रत्याशी का नाम सुनकर सभी चौंक गए, तभी प्रागीलाल का नाम सुनकर पास ही खड़े बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र जाटव ने जब उन्हें इशारा किया तो पिप्पल संभले ओर अपनी गलती को सुधार कर राजेन्द्र जाटव का नाम लिया| बता दे कि प्रागीलाल बसपा छोड़ इस बार कांग्रेस से मैदान में है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews