उप चुनाव सख्ती : एफएसटी ने 10 लाख की संदिग्ध राशि जब्त की

उप चुनाव सख्ती : एफएसटी ने 10 लाख की संदिग्ध राशि जब्त की

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनावों (Byelection) के लिए जिला प्रशासन बहुत सख्ती बरत रहा है। प्रशासन की FST टीमें उपचुनावों में अवैध रूप से इस्तेमाल होने वाले पैसों पर निगाह रख रही है। इसी क्रम में ग्वालियर पूर्व विधानसभा की FST टीम को बड़ी सफलता मिली जिसमें 10 लाख रुपये जब्त किये।

प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में ग्वालियर जिले की भी तीन विधानसभा भी शामिल हैं जहाँ उप चुनाव होना है। जिला प्रशासन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए धन के अवैध परिवहन पर कड़ी निगाह रख रहा है। इस कड़ी में विधानसभा क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व की FST ने एक वाहन से 10 लाख रुपये की धनराशि जब्त की है। FSTप्रभारी एवं तहसीलदार श्रीमती मधुलिका सिंह ने बताया कि कैंसर पहाड़िया क्षेत्र में FSTने जाँच के दौरान एक क्रेटा वाहन से वीरेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति से यह धनराशि जब्त की है।

जब्त की गई धनराशि की जाँच की जा रही है। जिस FST ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया उस टीम में पवन शर्मा, नवीन शर्मा व पंकज श्रीवास्तव शामिल थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों की FST टीमों को पूरी मुस्तैदी के साथ संदिग्ध वाहनों की जाँच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि धन का अवैध परिवहन बिलकुल न होने पाए। वहीं विधानसभा क्षेत्र -16 ग्वालियर पूर्व के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मुरार एच बी शर्मा ने बताया कि सभी FST टीमें 24 घण्टे विभिन्न सड़क मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रहीं हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews