नतीजों से संतुष्ट शिवराज सिंह चौहान, जनता की आंखों में देख ली थी बीजेपी की जीत

नतीजों से संतुष्ट शिवराज सिंह चौहान, जनता की आंखों में देख ली थी बीजेपी की जीत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीट पर उपचुनाव (Byelection) में वोटों की गिनती जारी है, शाम 4 बजे तक काफी स्थिति साफ़ हो गयी है और यह भी साफ़ हो गया है कि प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की सरकार बरकार रहेगी| बीजेपी खेमे में जीत का जश्न शुरू हो गया है, वहीं परिणामों से दुखी और कांग्रेसी खेमे में मायूसी छायी हुई है| इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मैं जनता की आँखों में देख कर पहचान लेता हूँ कि उनकी मन में क्या है, उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास था कि भाजपा को भारी विजय मिलने वाली है।

सीएम शिवराज ने कहा मध्य प्रदेश की जनता का और मेरा आत्मीयता, प्रेम का और स्नेह का रिश्ता है। मैं जनता की आँखों में देख कर पहचान लेता हूँ कि उनकी मन में क्या है| मुझे पूरा विश्वास था कि भाजपा को भारी विजय मिलने वाली है। जहां हम जीत रहे हैं वहां अधिकांश सीटों पर 40-50 हज़ार वोटों से जीत रहे हैं|

शिवराज ने कहा जनमत का ये आदेश है कि जो 3 साल बचे हैं उनमें मैं ढंग से सरकार चलाऊं। मैं जनता को प्रणाम करता हूं और वचन देता हूं कि जनता की बेहतरी के लिए, मध्य प्रदेश के विकास के लिए, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए कोई कमी नहीं छोडूंगा|

बता दें कि मांधाता से भाजपा के नारायण पटेल, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग और बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्‍तीगांव चुनाव जीत गए हैं। वहीं सांची सीट से प्रभुराम चौधरी, बमोरी सीट पर महेंद्र सिंह सिसोदिया, नेपानगर से सुमित्रा देवी और अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह भी चुनाव जीत गए हैं। वहीं अशोकनगर से बीजेपी प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी चुनाव जीत गए हैं| इधर, राजगढ़ की ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र दांगी 12143 मतों से जीत गए हैं, यहाँ भाजपा के नारायण सिंह पँवार हारे हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews