कांग्रेस प्रत्याशी के भाई को पीटने का मामला, थाना प्रभारी सस्पेंड, एफआईआर दर्ज

एसपी

मुरैना, संजय दीक्षित| मुरैना (Morena) जिले की दिमनी विधानसभा (Dimani Assembly) से कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र तोमर (Congress Candidate Ravidra Tomar) के भाई भूपेन्द्र सिंह तोमर से मारपीट मामले में थाना प्रभारी को सस्पेंड (Suspend) कर दिया गया है, वहीं मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है| कांग्रेस नेता से मारपीट पर कांग्रेस नेताओं ने थाने का घेराव किया था|

दरअसल, सिहोनियां थाना प्रभारी पर आरोप है कि दिमनी से कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र भिड़ोसा के भाई को पीट-पीटकर उन्होंने लहुलुहान कर दिया। प्रत्याशी का भाई भूपेंद्र तोमर बुधवार की दोपहर एक बजे कार से अपने पैतृक गांव भिड़ौसा से बड़ागांव की तरफ आ रहा था। तभी थाना प्रभारी ने चेकिंग के नाम पर कार रोकी और उसे पीटते हुए थाने के अंदर ले गए। थाने में पुलिसकर्मियों ने युवक को इतना पीटा कि वह बुरी तरह से लहुलुहान हो गया। सूचना मिलते ही गुस्साए कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों और ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही वरिष्ट अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित की ओर से थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर सस्पेंड करने की मांग करने लगे। तभी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज की गयी।

समर्थकों ने घेरा थाना
बताया जा रहा है कि भूपेंद्र तोमर दोपहर एक बजे कार से बड़ागांव जा रहा था। तभी सिहोनियां थाने के सामने पुलिस चेकिंग कर रही थी। मौके पर थाना प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कार को रोका । तो किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी और भूपेन्द्र की कनपटी पर चाटा मारते हुए गालियां देकर कॉलर पकड़कर अंदर ले गए। थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक को लात-घूसों, डंडों से इतना पीटा कि उसका सिर फट गया और खून निकलने लगा। युवक की मारपीट की सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र भिड़ौसा अपने समर्थकों और ग्रामीणों के साथ सिहोनियां थाने पहुंचे। थाने के सामने भीड़ ने नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव कर दिया।

एसपी ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
सिहोनियां थाने पर हंगामे की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी हंसराज सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर मानवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स लेकर सिहोनियां थाने पहुंचे। वहाँ कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर भिड़ौसा और ग्रामीणों को समझाा-बुझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन लोग कार्यवाही की जिद पर अड़े हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अनुराग सुजानिया ने थाना प्रभारी जितेंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। वहीं पीड़ित भूपेंद्र तोमर की ओर से उनके खिलाफ सिहोनियां थाने में ही धारा 323, 294, 506, 34 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोप-भाजपा के इशारे पर काम कर रहे अफसर
कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि उपचुनाव में पुलिस व प्रशासनिक अफसर भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। मैने सिहोनियां थाना प्रभारी की चुनाव आयोग में शिकायत की थी, जिससे बौखलाकर उन्होंने मेरे भाई पर जानलेवा हमला किया हैं। लेकिन हम इस तरह के हमलों से डरने वाले नहीं हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews