सीएम शिवराज का बड़ा बयान, लव के नाम पर जिहाद नहीं होने देंगे, कानून बनाने की तैयारी!

शिवराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का बड़ा बयान सामने आया है| उपचुनाव (Byelection) के लिए मतदान (Voting) से एक दिन पहले सीएम शिवराज ने कहा है कि वे लव के नाम पर कोई जिहाद नहीं होने देंगे| जो ऐसी हरकत करेगा उसे ठीक कर दिया जाएगा उसके लिए कानूनी व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी|

मुख्यमंत्री शिवराज ने फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भोपाल में हुए प्रदर्शन पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अब कोई प्रदर्शन नहीं होगा, एक हुआ था, उस मामले में कार्रवाई की गई है| उन्होंने कहा मैं चेतावनी दे रहा हु अगर किसी ने शांति के टापू मध्य प्रदेश में गड़बड़ करने की कोशिश की तो ठीक नहीं होगा|

इधर, एक निजी टीवी चैनल के साक्षात्कार में सीएम शिवराज ने कहा कि लव के नाम पर जिहाद की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं होगी, इसके लिए मध्य प्रदेश भी जरूरी कानूनी प्रावधान करेगा| बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लव जिहाद के संबंध में सबसे पहले कानून बनाने की बात कही थी| इसके बाद हरियाणा सरकार ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए इस दिशा में आगे बढ़ने की बात कही थी| अब मुख्यमंत्री के बयान के बाद यह संभावना है कि मध्य प्रदेश में भी इस सम्बन्ध में कानून बनाया जाएगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews