जब नामांकन से पहले मां से मिलकर रोने लगे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे

suresh-raje

डबरा, सलिल श्रीवास्तव| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) के लिए प्रत्याशियों द्वारा अलग अलग सीट पर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है| इस बीच बुधवार को डबरा विधानसभा क्षेत्र (Dabra Assembly) से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे (Congress candidate Suresh Raje) ने नामांकन (Nomination) दाखिल करने से पहले अपनी माँ का आशीर्वाद लिया| इस दौरान वे भावुक हो गए और रोने लगे|

डबरा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश राजे आज अपने निवास से ग्वालियर कलेक्ट्रेट कार्यालय अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे| इसी बीच जब सुरेश राजे ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया तो उनकी आंखें आंसुओं से भर गई, मां ने भी अपने बेटे को विजय श्री का आशीर्वाद देकर नामांकन दाखिल करने के लिए घर से आशीर्वाद देकर विदा किया है।

बता दें कि डबरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहे हैं| यहां भाजपा से मध्यप्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी प्रत्याशी हैं| वहीं कांग्रेस ने सुरेश राजे को उम्मीदवार बनाया है| इमरती और सुरेश राजे रिश्ते में समधी-समधन है| सुरेश राजे के बड़े भाई के बेटे से इमरती देवी के भाई की बेटी की शादी हुई है इस लिहाज से दोनों समधी-समधन है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews