Ashoknagar- रामशिला यात्रा अयोध्या रवाना, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की, कहा-राजनीति में धर्म का उपयोग किया है

ramshila yatra leaves from ashoknagar congress demand action

अशोकनगर,हितेंद्र बुधौलिया। अशोकनगर (Ashoknagar) विधानसभा क्षेत्र के गांवों में करीब दो माह पहले निकाली गई रामशिला यात्रा को आज अयोध्या के लिये जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र करीला से रवाना किया गया। अशोकनगर (Ashoknagar) भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी (Jajpal Singh Jajji) ने इसे रावाना किया। भाजपा उम्मीदवार द्वारा निकाली गई अष्टधातु की रामशिला यात्रा (Ramshila Yatra) पर कोंग्रेस ने सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने इसे राजनीति में धर्म के उपयोग का मामला बताते हुए आचार संहिता को चुनौती देने का मामला बता कर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े – तीखी हुई उपचुनाव की जंग, शिवराज सिंह चौहान ने किसे बताया ‘मिस्टर 15 परसेंट’

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखने बाले दिन ही अशोकनगर (Ashoknagar) में अष्टधातु की रामशिला बनबाई गई थी, जो अशोकनगर (Ashoknagar) विधानसभा के 108 गांवों के मंदिरों में पूजा के लिये ले जाई गई थी। इस यात्रा का समापन बीते दिनों हुआ था। धार्मिक मान्यता के कारण पुरषोत्तम माह के समापन पर कल नवरात्रि के प्रथम दिन इस राम शिला को अयोध्या में राममंदिर ट्रस्ट को सौपा जाएगा। इसके लिये आज रामशिला यात्रा को अशोकनगर(Ashoknagar) के करीला जानकी माता मंदिर से अयोध्या के लिये विधि विधान से रवाना किया।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने आज ग्वालियर में अशोक नगर की रामशिला के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अशोक नगर (Ashoknagar) भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी (Jajpal Singh Jajji) ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में दो माह तक रामशिला यात्रा निकाल कर धर्म के नाम पर वोट मांगे और अब आचार संहिता में उन्हें अयोध्या भेज कर चुनाव आचार संहिता को चुनोती दी है। उन्होंने मांग की है कि चुनाव आयोग स्वत इस मामले में संज्ञान ले क्योकि यह एक गंभीर अपराध है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews