मतदान के बाद यहां कोरोना ब्लास्ट, बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी पॉजिटिव

मतदान के बाद यहां कोरोना ब्लास्ट, बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी पॉजिटिव

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर उपचुनाव (Byelection) के लिए मतदान के बाद नतीजों का इंतजार है| इधर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है| राजगढ़ (Rajgarh) में कोरोना ब्लास्ट हुआ है, यहां बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों दलों के प्रत्याशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है|

कोरोना काल में हुए उपचुनाव में भारी भीड़ के बीच नेता जनसम्पर्क में जुटे रहे, जिसका परिणाम यह हुआ कि अब एक बाद एक नेता संक्रमित होते जा रहे हैं| ब्यावरा उपचुनाव के दोनों प्रत्याशियों नारायण सिंह पंवार (BJP) और रामचंद्र दांगी (कांग्रेस) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को ही भोपाल रेफर कर दिया गया है और इसके साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।

इससे पहले राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, खिलचीपुर विधायक और पूर्व उर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह व पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह कोरोना संक्रमित हो चुके हैं| ब्यावरा उप चुनाव के दोनों प्रत्याशी जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर कांग्रेस के रामचन्द्र दांगी को चिरायु अस्पताल भोपाल भेजा, बाद में भाजपा प्रत्याशी नारायणसिंह पंवार को भी पॉजिटिव पाए जाने पर भोपाल के बंसल अस्पताल भेजा है। स्वास्थ्य अधिकारी ने पुष्टि की है ।

उधर, बुधवार को राजगढ़ के पूर्व विधायक पंडित हरिचरण तिवारी की पचोर में अचानक तबियत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें पचोर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने की स्थिति में 108 एम्बुलेंस से इंदौर के महाराजा यशवंत राव अस्पताल भेजा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews