बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ अनूपपुर कोतवाली में आपराधिक मामला दर्ज

बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ अनूपपुर कोतवाली में आपराधिक मामला दर्ज

अनूपपुर, वेद शर्मा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी बिसाहूलाल सिंह (bisahulal singh) के खिलाफ कोतवाली अनूपपुर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उनपर आईपीसी की धारा 294,506 के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ है। कांग्रेस प्रत्यासी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी राजवती सिंह कुंजाम की शिकायत के बाद ये मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि सोमवार को बिसाहूलाल ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रत्यासी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया था। इसे लेकर मंगलवार को कांग्रेस प्रत्यासी की पत्नी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया और कोतवाली थाने का घेराव किया। इन्होने मामले की शिकायत पुलिस में की थी जिसके बाद अब बीजेपी प्रत्याशी पर आपराधिक मामला दर्ज हुआ है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews