डबरा में बीजेपी को बड़ा झटका, चुनाव हार गईं इमरती देवी

डबरा में बीजेपी को बड़ा झटका, चुनाव हार गईं इमरती देवी

डबरा, सलिल श्रीवास्तव| पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ‘आइटम’ वाले बयान से सुर्ख़ियों में आई डबरा से बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी चुनाव हार गईं हैं| कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे ने मंत्री इमरती देवी को 7663 वोटों से हरा दिया है। इमरती देवी राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सबसे कट्टर समर्थकों में से एक मानी जाती हैं । सभी 28 सीटों पर उपचुनाव में डबरा सीट सबसे ज्यादा चर्चित रही| कमलनाथ के बयान को बीजेपी ने पूरे उपचुनाव में बड़ा मुद्दा बनाया| लेकिन डबरा में ही इस बयान का जनता पर खास असर नहीं पड़ा|

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी मतगणना के अंतिम दौर में पिछड़ती चली गईं, आखिर में उन्हें बड़े अंतर से हार मिली| डबरा में इमरती देवी की जीत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत से प्रचार किया था|

डबरा सीट से मंत्री इमरती देवी का मुकाबला उनके समधी कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे से था| मतगणना में हर एक राउंड के बाद नतीजे बदलते रहे। पहले राउंड से 10वें राउड़ तक इमरती देवी कांग्रेस प्रत्याशी से आगे रही लेकिन 11वें राउंड आते ही वह पिछड़ती चली गईं। इमरती देवी ने 80 हजार मतों से जीत का दावा किया था। लेकिन उनका दावा पूरा नहीं हो पाया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews