चुनाव प्रभारी का बयान : मुद्दों से भटक गया था चुनाव इसलिए भाजपा लायी संकल्प पत्र

चुनाव प्रभारी का बयान : मुद्दों से भटक गया था चुनाव इसलिए भाजपा लायी संकल्प पत्र

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर हो रहे उप चुनाव (Byelection) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 28 संकल्प पत्र जारी किये हैं। संकल्प पत्र (Sankalp Patr) में भाजपा ने संबंधित विधानसभा के विकास के लिए उनकी पार्टी द्वारा किये गए वादे शामिल किये गए हैं। ग्वालियर के चुनाव प्रभारी ने कहा कि ये चुनाव मुद्दों से भटक गया था इसलिए इसे हम संकल्प पत्र के माध्यम से वापस मुद्दे पर ला रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव कार्यालय के अटल सभागार में बुधवार को ग्वालियर जिले की ग्वालियर और ग्वालियर पूर्व विधानसभा के संकल्प पत्र जारी किये। संकल्प पत्र में संबंधित विधानसभा में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी और वादे पार्टी ने किये हैं। चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने कहा कि पार्टी ने 28 सीटों के लिये अलग अलग संकल्प पत्र जारी किया है। और पार्टी चुनाव जीतने के बाद उसे पूरा करेगी। एक सवाल के जवाब में चुनाव प्रभारी ने कहा कि ये चुनाव जनता के बुनियादी मुद्दों से भटक गया था, अमर्यादित भाषा बोली जा रही थी इसलिए चुनाव को वापस मुद्दे पर लाने के लिये ये संकल्प पत्र जारी किये गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews