
डबरा, सलिल श्रीवास्तव। कैबिनेट मंत्री इमरती देवी सुमन (imarti devi) शुरुआती रुझान में मिली बढ़त से बेहद खुश नजर आई। उन्होंने ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर पर माथा टेक कर जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद इमरती देवी सुमन ने दावा किया कि वो 20 से 25 हजार मतों से जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने (kamalnath) महिला का अपमान किया था और जनता इसके लिए उन्हें सबक सिखाएगी।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

