
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनावों में जनसंपर्क के दौरान अजब गजब नजारे देखने को मिल रहे हैं। चुनावों में मंत्रियों के नये नये वीडियो वायरल हो रहे हैं। पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री का रामधुन गाते और झींका बजाते वीडियो वायरल हुआ था अब महिला एवं बाल विकास मंत्री के ढोलक बजाते वीडियो वायरल हो रहा है।
उपचुनाव के लिए जनता के बीच जा रहे प्रत्याशी मतदाता को आकर्षित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे। उन्हें जहाँ मौका मिलता है वहीं अपना अलग अंदाज दिखा देते हैं। पिछले दिनों ग्वालियर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ऊर्जा मंत्री जनसंपर्क के दौरान देवी पंडाल में पहुँच गए और वहाँ बैठकर उन्होंने बना सिर्फ रामधुन गाई बल्कि देवी गीत गा रहीं महिलाओं के साथ झींका बजाकर संगत भी की। अब प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं डबरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इमरती देवी डबरा में जनसंपर्क के दौरान जब क्षेत्र से गुजर रहीं थी तो उन्हें वहाँ एक देवी पंडाल में बहुत सी महिलाएं देवी गीत दिखाई दी। बस फिर क्या था, मंत्री जी अपनी गाड़ी से उतरी और महिलाओं के बीच जाकर बैठ गईं। उन्होंने ना सिर्फ जमकर ढोलक बजाई बल्कि महिलाओं के सुर में सुर भी मिलाए। बहरहाल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आइटम जैसे बयान के बाद उपजे हालात के दौरान गर्म होते सियासी पारे के बीच मंत्री का ढोलक बजाकर देवी गीत गाता वीडियो खूब चर्चाएं बटोर रहा है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

