कमलनाथ के खिलाफ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव आयोग से की बड़ी मांग

kamalnath-scindia

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| शिवराज सरकार (Shivraj Government) में मंत्री और डबरा से बीजेपी की प्रत्याशी इमरती देवी (Imarti Devi) को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission) ने कमलनाथ (Kamalnath) की इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। आयोग ने उनसे 48 घंटे के अंदर जवान देने को कहा है। इस पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की है|

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा-‘मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने जिस तरह से एक सभा में मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी जी का सार्वजनिक रूप से अपमान किया था, उसे कांग्रेस की दलित विरोधी सोच स्पष्ट हो गई थी। आज चुनाव आयोग ने इस संबंध में कमलनाथ जी को नोटिस जारी कर जो जवाब तलब किया है’ ‘उसके बाद मेरी मांग है कि चुनाव आयोग ऐसे महिला विरोधी बयानों को गंभीरता से लें, और सख्त कार्यवाही करें जिससे आगे किसी की हमारी मातृ शक्ति का अपमान करने की हिम्मत ना हो’।

दरअसल, पिछले दिनों डबरा (Dabra) में आयोजित एक सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नाम लिए बिना मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा था। उनके इस बयान का भाजपा जमकर विरोध कर रही है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं ने मौन धरना भी दिया और कमलनाथ से माफ़ी की मांग की जा रही है| मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा, अब चुनाव आयोग ने मामले में सख्ती दिखाई है और कमलनाथ से 48 घंटे में विवादित भाषा का प्रयोग करने पर जवाब मांगा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews