कैलाश विजयवर्गीय पहुचे ओंकारेश्वर, नुक्कड सभा कर शुरू किया रोड शो

कैलाश विजयवर्गीय पहुचे ओंकारेश्वर, नुक्कड सभा कर शुरू किया रोड शो

खंडवा, सुशील विधानी| भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) शनिवार को ओंकारेश्वर (Omkareshwar) पहुंचे| जहां नुक्कड सभा करके उन्होंने रोड शो (Road Show) शुरू किया| इस आयोजन में काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उमड पडे उन्होने नुक्कड सभा को सम्बोधित किया और कहा प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिये भाजपा (BJP) को वोट दे|

उन्होने कहा कि केन्द्र मे मोदीजी की सरकार एवं प्रदेश मे शिवराजसिहजी की सरकार विकास के काम कर रही है| विजयवर्गीय ने अपने भाषण मे राम मंदिर 370 का मुद्दा उठाया कहा भाजपा ने जो संकल्प लिया वो पूरा किया । जनसंघ की स्थापना के साथ हमने एक देश मे दो विधान और दो निशान का विरोध किया था । हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार नरेन्द्रमोदीजी के नेतृत्व मे बनी और हमारी सरकार ने 370 को समाप्त कर दिया अब कश्मीर की हर पंचायत पर तिरंगा लहरा रहा है । उन्होने कहा कि रामलला हम लाएंगे मंदिर वही बनायेंगे यह नारा हमने दिया था । तारीख कब बतायेंगे का सवाल करने वाले दिग्विजयसिह को मै आज ही पीले चावल देकर आमंत्रित करता हू कि तीन साल मे प्राण प्रतिष्ठा रामलला की हो जायेगी । आप सभी रामलला के दर्शन करने पहुचे ।

उन्होने शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की तारीफ करते कहा कि शिवराज जी ने पांच लाख से ज्यादा कन्याओ को विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना मे करवाया हमको कहते हुये शर्म आती है कि कमलनाथ सरकार ने कन्यादान का पैसा डकार लिया । कमलनाथ सरकार मे विकास का पहिया थम गया था । १५ साल मे सायकल मे घुमने वाले कांग्रेसी नेता 15महिने की कमलनाथ सरकार मे सिर्फ ट्रांसफर उदयोग से इतने फले फूले की स्कार्पियो मे घुमने लगे ।

बीजेपी नेता ने कर्ज माफी पर कमलनाथ सरकार को घेरा और कहा कि कमलनाथ सरकार ने दो लाख का कर्ज माफ नही करके किसानो के साथ छल किया है । बेरोजगारो को चार हजार बेरोजगारी भत्ता नही देकर कमलनाथ सरकार ने गद्दारी की । उन्होने की प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिये प्रदेश को सक्षम बनाने के लिये भाजपा को वोट देने की अपील की ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews