मांधाता उपचुनाव रिजल्ट : दो कक्षों में 7-7 टेबलों पर होगी मतगणना, तैयारियां पूरी

मांधाता उपचुनाव रिजल्ट : दो कक्षों में 7-7 टेबलों पर होगी मतगणना, तैयारियां पूरी

खण्डवा, सुशील विधानी| भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मतगणना स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में 10 नवम्बर को होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनय द्विवेदी ने बताया कि मतगणना प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मतगणना दो कक्षों में 7-7 टेबलों पर होगी। हॉल नम्बर 1 में मतगणना संबंधी सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की प्रभारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी मांधाता श्रीमती सीमा मौर्य कनेश को बनाया गया है। जबकि हॉल नम्बर 2 की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का प्रभारी, रिटर्निंग अधिकारी मांधाता चन्दर सिंह सोलंकी को बनाया गया है।

डाक मतपत्रों की गणना के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास नीलेश रघुवंशी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इनके सहयोग के लिए नायब तहसीलदार पुनासा अशोक मिश्रा को तैनात किया गया है। मतगणना स्थल पर परिणामों का संकलन व ऑनलाइन डाटा एन्ट्री कार्य के लिए एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रदीप पाटीदार को प्रभारी बनाया गया है। मतगणना से संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए डीपीसी पी.एस. सोलंकी को प्रभारी बनाया गया है। मतगणना उपरांत ईव्हीएम सीलिंग व वेयर हाउस में पेटियां रखवाने का दायित्व नायब तहसीलदार कुणाल अवास्या को सौंपा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews