MP by-election 2020 – श्यावर वाली माता बना चुनावी सभाओं का केंद्र, कांग्रेस ने मांगे वोट

congress political meeting dabra

डबरा,सलिल श्रीवास्तव। MP उपचुनाव 2020 ( MP by-election 2020) को लेकर प्रदेश भर में प्रचार-प्रसार का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को श्याबर वाली माता पर बघेल समाज द्वारा (baghel community) कांग्रेस (congress) के समर्थन (support) में एक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव (Former Minister Lakhan Singh Yadav), विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक सिंह (Gwalior Rural President Ashok Singh) और कार्यवाहक अध्यक्ष रंगनाथ तिवारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेताओं ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा, साथ ही सुरेश राजे को एक बार मौक़ा देने की बात कही।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने शिवराज सरकार (shivraj government) पर निशाना साधते हुए कहा कि जितने भी शिलान्यास और भूमि पूजन किए जा रहे हैं और नारियल (coconut) फोड़े जा रहे हैं बह सब जनता को प्रलोभित करने के लिए किये जा रहे हैं। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) का पूरा खजाना खाली है और भाजपा के किसानों के कर्जे को लेकर मुद्दा बना रही है, बल्कि भाजपा (bjp) के कृषि मंत्री (agriculture minister) खुद बयान दे रहे हैं कि 26 लाख किसानों के कर्ज माफ हुए हैं।

ये भी पढ़े- सीएम शिवराज सिंह का कांग्रेस पर तंज, कहा नारियल नहीं तो क्या शैंपेन की बोतल लेकर घूमूंगा

कार्यक्रम को कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे (congress candidate suresh raje) ने भी संबोधित किया और कहा कि मुझ पर एक बार विश्वास अवश्य करें और यदि आपने मुझ पर भरोसा जताया तो मैं इस मंदिर पर कसम खाकर कहता हूं कि मैं आपके समाज के लिए अपना खून पसीना एक कर दूंगा। मैं झोली फैलाकर आपके सामने भीख मांग रहा हूं केवल एक बार मौका देकर देखें। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस नेता केशव बघेल,व्रंदावन कोरी,सूबेदार सिंह बिजोल,घनश्याम भार्गव,अशोक पारशर,जितेंद्र गुर्जर,राकेश रावत,व्रंदाबन बघेल,कोमल साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews