MP उपचुनाव रिजल्ट 2020 : जानिये किस सीट पर कितने राउंड में होगी काउंटिंग

उपचुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर उपचुनाव (Byelection) के नतीजे मंगलवार को आ जाएंगे| चुनाव लड़े 355 उम्मीदवारों का भविष्य 10 नवंबर को तय हो जाएगा| प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना सुबह 8 बजे से संबंधित जिला मुख्यालयों पर होगी| राउंड वार व्यवस्था में सबसे पहले अनूपपुर विधानसभा का परिणाम आएगा। यहां 18 राउंड काउंटिंग होगी। सबसे अधिक 32 राउंड ग्वालियर पूर्व में होंगे, इसलिए यहाँ का चुनाव परिणाम सबसे देर से आने की संभावना है|

जानिये कहा कितने राउंड होगी काउंटिंग
मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4-जौरा में 27, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 सुमावली में 25, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 6-मुरैना में 27, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 7-दिमनी में 23, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 8-अम्बाह में 23, भिण्ड जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-मेहगांव में 27, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13-गोहद में 24, ग्वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-ग्वालियर में 30, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-डबरा में 24, दतिया जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21-भांडेर में 19, शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23-करेरा में 26, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24-पोहरी में 23, गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28-बमौरी में 23, अशोकनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32-अशोकनगर में 22 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34-मुंगावली में 21 राउण्ड होंगे।

सागर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37-सुरखी में 22, छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53-मलहरा में 23, रायसेन जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142-सॉची में 27, राजगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 161-ब्यावरा में 25, आगर-मालवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166-आगर में 24, देवास जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 172-हाटपिपल्या में 21, खण्डवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता में 21, बुरहानपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179-नेपानगर में 26, धार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 202-बदनावर में 22, इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 211-सांवेर एवं मंदसौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226-सुवासरा में 28-28 राउण्ड होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews