नरोत्तम मिश्रा बोले, अब 25 साल तक नहीं बनने वाली कांग्रेस की सरकार

नरोत्तम मिश्रा बोले, अब 25 साल तक नहीं बनने वाली कांग्रेस की सरकार

डबरा/सलिल श्रीवास्तव| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (Byelection) होना है| चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले सभी दल अपनी जोर आजमाइश कर रहे हैं और जनता को लुभाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं | इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) अपने ग्रह क्षेत्र डबरा पहुंचे जहां उन्होंने कई गांवों का दौरा किया और जनसभायें लीं।

सभाओं को संबोधित करते हुए ग्रह मंत्री ने इमरती देवी के लिए वोट मांगे इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला किया| उन्होंने कहा कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए चुनाव लड़ रही है इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के 15 महीनों के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए और मंत्री इमरती देवी को जिताने की अपील करते हुए कहा कांग्रेस की सरकार अब 25 साल तक नहीं बनने वाली है।

बता दें कि डबरा विधानसभा के उपचुनाव मैं भाजपा नेताओं ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है | गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र और उनका परिवार पिछले कई दिनों से क्षेत्र की जनता से रूबरू हो रहे हैं साथ ही विभिन्न समाजों की बैठक कर क्षेत्र के विकास के नाम पर इमरती देवी के लिए वोट मांग रहे हैं और तो और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विधानसभा में कई सभायें ले चुके हैं |

चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है और सभी दल अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं इसी कड़ी में 31 तारीख़ को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान,राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र डबरा में आम सभा और रोड शो करेंगे और इमरती के लिए वोट मांगेंगे बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रात्री विश्राम भी डबरा में ही करेंगे फिलहाल की स्थितियों को देखकर इतना तो तय है कि डबरा विधानसभा का चुनाव कांटे का हो गया है जनता के मन में क्या है कोई भी कुछ स्पष्ट नहीं कर रहा है मतदाता पूरी तरह से मौन हो गया है जीत का सेहरा किसके सर बधेगा यह तो 10 तारीख को ही स्पष्ट होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews