गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डबरा के गावों का दौरा किया, इमरती देवी के लिए मांगे वोट

narottam Mishra

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (home minister narottam mishra  मंगलवार को डबरा पहुँचे। उन्होने विधानसभा क्षेत्र के विभन्न गांवों का दौरा किया। गृह मंत्री ने डबरा विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी (imarti devi) के सर्मथन में जनसम्पर्क किया और लोगों से वोट की अपील की।

ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के बाद नरोत्तम मिश्रा डबरा के शांति गार्डन पहुँचे, जहां उन्होंने सिख समाज की बैठक में शिरकत की। इस दौरान गृह मंत्री ने इमरती देवी के समर्थन में बैठक ली। यहां बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे। इस बैठक में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं है, न ही सरकार गिराने के लिए है। ये चुनाव तो सिर्फ सरकार चलाने के लिए हो रहे हैं। कांग्रेस विपक्ष का नेता बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है और हम सरकार चलाने के लिए चुनाव लड़ रहे है। कांग्रेस को सरकार में आने के लिए सारी 28 सीटें जीतनी होंगी, लेकिन भाजपा को सिर्फ 8 सीटें चाहिए। इस लिहाज से हमारी सरकार तो बनी हुई है। उन्होने सिख समाज से क्षेत्र के विकास के लिए इमरती देवी को वोट देने की अपील की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews