
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के रूझान बीजेपी के पक्ष में नजर आ रहे हैं। इसके बाद अब बीजेपी ने जीत का दावा करना शुरू कर दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (home minister narottam mishra) ने इन रूझानों के बाद कहा है कि शुरूआती रूझानों की तरह आखिरी रूझान से लेकर नतीजे भी संतोषजनक रहेंगे। उन्होने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं कि बीजेपी सरकार में रहेगी। वहीं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के कांग्रेस जीत के दावों पर उन्होने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीतेगी और ये जनता का मंगल होगा।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

