एक्शन मोड में पुलिस, 20 स्थान किये चिन्हित, 24 घंटे होगी निगरानी

gwalior-police

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| प्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनावों (By-election) में तीन विधानसभा सीटें ग्वालियर जिले (Gwalior) की भी हैं। ग्वालियर में ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व और डबरा विधानसभा में उपचुनाव होना है। इन सीटों पर शांति पूर्ण निर्वाचन के पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने तीनों विधानसभा में 20 स्थान चयनित किये हैं जहाँ से निकलने वालों पर पुलिस (Police) की पैनी नजर रहेगी। पुलिस यहाँ 24 घंटे नाकाबंदी रखेगी।

दअरसल ग्वालियर में आने वाले उपचुनाव में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एंट्री पॉइंट पर निगरानी का प्लान तैयार कर लिया है । ग्वालियर रेंज के आईजी अविनाश शर्मा के मुताबिक ग्वालियर जिले की जिन 3 विधानसभा में मतदान होना है उनमें आने जाने वाले के 20 रास्तों को चिन्हित किया गया है। उन पर नाकाबंदी शुरू कर दी गई है । इन रास्तों पर राउंड द क्लॉक पुलिस तैनात रहेगी इनमें ज्यादा सतर्कता पड़ोसी जिले से जुड़े विधानसभा क्षेत्र में की जाएगी। रास्तों के जरिए विधानसभा में आने जाने वालों की निगरानी का सेटअप फाइनल हो गया है इन रास्तों पर पुलिस वाहनों की चेकिंग करेगी उनमें सवार लोगों से आने-जाने का मकसद पूछेगी जरूरत पड़ने पर उनके सामान की तलाशी लेगी वहीं इन स्थानों पर आठ आठ घंटे की तीन पारियों में हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे एएसपी और सीएसपी स्तर के अधिकारी यहाँ तैनात पुलिस कर्मियों की औचक चेकिंग कर सुरक्षा का जायजा लेंगे चुनाव के दिन जैसे जैसे नजदीक आएंगे चेकिंग में भी कसावट होगी। आईजी ने कहा कि हमारा उद्देश्य शांतिपूर्ण और भयमुक्त निर्वाचन संपन्न कराना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews