सुरखी में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर ग्रामीण कांग्रेस की बैठक संपन्न, 48 कार्यकर्ताओं ने जताई दावेदारी

कांग्रेस

सागर, विनोद जैन। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने और नगर परिषद सुरखी चुनाव प्रभारी सौरभ नाटी शर्मा ने निकाय चुनाव में दावेदारी जता रहे कार्यकर्ताओं की आज बैठक ली। जबलपुर से आये चुनाव प्रभारी सौरभ नाटी शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और हम भारी बहुमत से जीतेंगे। आपको डरने की जरूरत नहीं है।

बैठक में ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने ने कार्यकर्ताओं से बात-चीत के दौरान कहा कि  नगरीय निकाय चुनाव में जनता, मंत्री जी को सबक सिखाने  के लिये तैयार है। कांग्रेस को बस जनता के सामने जाने और उन्हें आश्वासन देने की जरूरत है। कार्यकारी अध्यक्ष दीपक राजोरिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र लोधी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब मतपेटियों में गड़बड़ी नहीं होने देंगे। कांग्रेस पार्टी का भविष्य उज्ज्वल है।

निकाय चुनाव में दावेदारी जता रहे कार्यकर्ताओं ने सौरभ शर्मा के सामने 15 वार्ड से चुनाव लड़ने के लिये अपने आवेदन दिए।  सुरखी नगर परिषद के 15 वार्डों से 48 आवेदक आवेदन कर चुके है। परिषद के अध्यक्ष के  लिये दो दावेदारों ने भी प्रभारी के समक्ष दावेदारी जताई। इस बैठक में विशेष रुप से जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक राजोरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र लोधी सेवादल ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राम नारायण तिवारी सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews