राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बीजेपी पर साधा निशाना

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बीजेपी पर साधा निशाना

शिवपुरी, मोनू प्रधान। कांग्रेसी नेता और और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (congress leader sachin pilot) ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि संशोधन बिल में जो संशोधन किया गया है, वह किसानों के ऊपर घातक प्रहार है। मंडी बंद, हाट बंद, मजदूरी बंद, समर्थन मूल्य बंद हो जाएगा तो यह किसानों के लिए खतरनाक साबित होगा। सचिन पायलट ने यह बात मंगलवार को शिवपुरी जिले की नरवर और सतनवाड़ा में अलग-अलग आमसभाओं में कही। पायलट ने शिवपुरी जिले के पोहरी और करैरा विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए यहां पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।

सतनवाड़ा में एक आमसभा में सचिन पायलट ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि मप्र में शिवराज सरकार पिछले दरवाजे से सरकार में आ गई है, लेकिन लोकतंत्र में आखिर में जनता के पास ही वोट मांगने के लिए जाना पड़ता है। लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है। इसलिए इस विधानसभा उपचुनाव में जनता सोच समझकर निर्णय करे और देश को विभाजित करने वाली ताकतों को परास्त करे। उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यही पार्टी है जो देश की आजादी के पहले से जनहित व देशहित में काम कर रही है।

भाजपा पर निशाने साधते हुए सचिन पायलट ने कहा कि दो साल पहले 2 अप्रैल को जो घटना घटित हुई थी वह एक सोच का प्रतीक था कि संविधान व सांसद के बाहर जो ऐसी ताकतें हैं वह गरीब से उससे उसके अधिकार छीनने की ताकत रखते हैं। यह ताकत नागपुर से आती है जो लोगों से सरकार को कठपुतली बनाकर रखना चाहती है। ऐसी सोच वाली सरकारों को उखाड़ना है। इस मौके पर आमसभा में कांग्रेस के जिला पदाधिकारी व अन्य लोग यहां पर मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews